आज का राशिफल

किसी का विश्वास जीतना बड़ी बात नही है बल्कि विश्वास को बनाए रखना बहुत बड़ी बात है। क्योकि रिश्तों को अच्छी तरीके से निभाने का सिर्फ एक ही मंत्र है, अपनो से उम्मीद कम और विश्वास ज्यादा रखना।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 18 अक्टूबर 2021, दिन:- सोमवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। सुख के साधन प्राप्त होंगे।

वृष राशि:- अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिलेंगे। काम करने की योजना बनेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। लाभ होगा।

मिथुन राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उतपन्न होगी। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि:- भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। संपति के खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्घटना की आशंका बन रही है। जल्दबाजी न करें। वाणी नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि:- व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। समय अच्छा रहेगा।

धनु राशि:- नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग कार्य मे गति प्रदान करेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ समय।

मकर राशि:- मेहनत का फल मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि:- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी-पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

मीन राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- शरद
वार- सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल- आग्नेय
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मीन
व्रत/मुहूर्त- सोम प्रदोष/सौर कार्तिक मास प्रारंभ/मार्गी गुरु गोचर
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ॐ सौं सोमाय नम:
आज का उपाय- शिव मंदिर में शिवलिंग पर दुग्ध अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।