आज का राशिफल

जो बाहर की सुनता है वह बिखर जाता है, जो भीतर की सुनता है वह संवर जाता है। भगवान न दिखाई देने वाले माता-पिता है और माता-पिता दिखाई देने वाले भगवान है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 04 नवंबर 2021, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

“ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क के सभी पाठकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”

मेष राशि:- योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा के योग बनेंगे। नए मित्र मिलेंगे। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। लाभ होगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि:- कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। आवश्यकताएं बड़ेगी। आर्थिक तंगी होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। कर्ज से बचें। शत्रु परेशान करेंगे। विवाद न करें। धैर्य रखें।

मिथुन राशि:- ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी न करें। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद से हानि संभव है।

कर्क राशि:- यात्रा अनुकूल रहेंगी। बकाया वसूली होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी।

सिंह राशि:- राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी। पराक्रम बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। समय आपके पक्ष का है।

कन्या राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि:- दौड़-धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अकारण भय व्याप्त होगा। विरोधी अपमान करेंगे। वाहन देखकर चलाए। दुर्घटना की आशंका बन रही है।

वृश्चिक राशि:- नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। संपति के कार्य लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

धनु राशि:- राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मकर राशि:- निवेश अनुकूल रहेंगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पराक्रम बड़ेगा। शुभ समय।

कुंभ राशि:- कार्यसिद्धि होगी। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धनलाभ के अवसर बड़ेगे। अंतप्रेणा से कार्य करें। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि:- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)- चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण
योगिनी वास- ईशान
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- दीपमालिका पूजन/श्री महालक्ष्मी पूजन/दीपावली पर्व।
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:
आज का उपाय- श्रीयंत्र की स्थापना कर महालक्ष्मी का पूजन करें एवं दीपमालिका प्रज्ज्वलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।