आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 08 नवंबर 2021, दिन:- सोमवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- कानूनी बाधा दूर होगी। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायक फल आज मिलेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। धन लाभ होगा।

वृष राशि:- पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी स्थितियाँ निर्मित होंगी। शुभ समय।

मिथुन राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जमानत के कार्य टालें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण मिलने की संभावना है।

कर्क राशि:- नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। लापरवाही न करे।

सिंह राशि:- राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं की सोच अनुकूल रहेगी। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

तुला राशि:- नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। नए काम की बात बनेगी। किसी मामले में कटु अनुभव मिलेंगे। कानूनी विवाद सुलझेंगे। तीर्थयात्रा की योजना बनेगा। देव दर्शन का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि:- आपसी मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी। तनाव रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

धनु राशि:- रचनात्मक काम करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।

मकर राशि:- भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने। होंगे। सोचे कामों में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। समय उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि:- विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

मीन राशि:- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योति केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मूल
योग (सूर्योदयकालीन)- सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल- आग्नेय
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- धनु
व्रत/मुहूर्त- गणेश चतुर्थी व्रत/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ॐ सौं सोमाय नम:
आज का उपाय- गणेश मंदिर में रसगुल्ले अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।