आज का राशिफल

एक नदी एक पहाड़ को काट देती है लेकिन अपनी ताकत से नही बल्कि अपने द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों से।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 14 नवंबर 2021, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नई योजना में लाभ की संभावना है। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी में अधिकार बड़ेगे। घर मे मांगलिक कार्य आयोजन होगा।

वृष राशि:- पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। संपन्नता बढ़ेगी।

मिथुन राशि:- अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन लाभ होंगा। आय में वृद्धि होगी। गीत-संगीत में रुचि बड़ेगी।

कर्क राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग है। धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।

सिंह राशि:- योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। शुभ समय।

कन्या राशि:- नई योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए अनुबंध होंगे। नए मित्र बनेगे। कार्य की अधिकता रहेगी। धन लाभ होगा। राजमान प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता रहेगी।

तुला राशि:- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। विवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि:- धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

धनु राशि:- बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि:- राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। शुभ समय।

कुंभ राशि:- कानूनी मामले सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन राशि:- बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)- वरियान
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
शुभ समय- 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मीन
व्रत/मुहूर्त- देवप्रबोधिनी एकादशी व्रत (स्मार्त)/ व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में गन्ना अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।