आज का राशिफल

लोगों को अपने सपने मत बताइए, बस उन्हें पूरा करके दिखाइए, क्योंकि लोग सुनना कम और देखना ज्यादा पसंद करते है। क्योकि मेहनत के आगे किस्मत की इतनी हिम्मत नही की वो आपके सपने पूरे ना होने दे।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 17 नवंबर 2021, दिन:- बुधवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के कार्य अनुकूल रहेगें। धन लाभ के योग अच्छे है। लेनदेन में सावधानी रखें।

वृष राशि:- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:- शुभ कार्यों में संलग्न होने से सम्मान प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धन की आवक बनी रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

कर्क राशि:- विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए मित्र बनेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी अनुकूल रहेंगी।

सिंह राशि:- मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है।

कन्या राशि:- मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि:- चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलेश का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। निवेश लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

धनु राशि:- आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि:- कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान के कार्यों से समाज मे प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शुभ समय।

कुंभ राशि:- नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होंगा।

मीन राशि:- व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। रुके कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति होगी। समय उत्तम रहेगा।।