आज का राशिफल

कमाते रहिए और तब तक कमाइए, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे, इसलिए सब्र इंसान के पास एक ऐसी चीज़ है, जिसके जरिये वो कुछ भी हासिल कर सकता है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 18 नवंबर 2021, दिन:- गुरुवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। शुभ समय।

वृष राशि:- कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। मेहनत का फल मिलेगा। पूजा पाठ का लाभ मिलेगा। धर्म में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि:- भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कर्क राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बनी रहेंगी। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि:- पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। परिवार में शांति का अनुभव होगा।

कन्या राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका पैसा प्राप्त होगा। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। समय उत्तम है।

तुला राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी से बचें। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते है। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि:- बकाया वसूली होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु राशि:- बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे। संपति के कार्य लाभ देंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मकर राशि:- कुसंगति से बचें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

कुंभ राशि:- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

मीन राशि:- अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)- वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मेष
व्रत/मुहूर्त- वैकुंठ चतुर्दशी/व्रत पूर्णिमा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:
आज का उपाय- मंदिर में स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।