आज का राशिफल

जिंदगी में कभी भी अपने हुनर पर घमंड मत करिएगा, क्योंकि कोई पत्थर जब पानी में गिरता है, तो वह पत्थर अपने वजन से ही डूब जाता है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 19 नवंबर 2021, दिन:- शुक्रवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे।

वृष राशि:- ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मिथुन राशि:- आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं।

कर्क राशि:- दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आप गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं, आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है।

सिंह राशि:- आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर।

कन्या राशि:- आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो।

तुला राशि:- बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि:- आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें।

धनु राशि:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें।

मकर राशि:- आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा।

कुंभ राशि:- आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है।

मीन राशि:- धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी।