आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 22 नवंबर 2021, दिन:- सोमवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपति की खरीद-फरोख्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। शुभ समय।

वृष राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि:- किसी के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि होगी।

कर्क राशि:- आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग है। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

कन्या राशि:- कोर्ट-कचहरी के काम से छुटकारा मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि:- भागदौड़ अधिक होगी। पुराना रोग उभर सकता है। अपेश्रित कार्यो में विलंब होगा। नकारात्मकता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक राशि:- किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

धनु राशि:- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि:- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि:- वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। निवेशादि अनुकूल रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मीन राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार लाभ देगा। शेयर में सोच-समझकर निवेश करें। जल्दबाजी न करें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)- साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल- आग्नेय
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मिथुन
व्रत/मुहूर्त- भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतयोग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ॐ सौं सोमाय नम:
आज का उपाय- मंदिर में बताशे अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।