आज का राशिफल

यदि भगवान आपसे ज्यादा इंतजार करवा रहें है, तो तैयार रहिए वो उससे कहीं ज्यादा देने वाले है, जितना आपने उनसे मांगा है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 23 नवंबर 2021, दिन:- मंगलवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। मनोरंजन के साधन उलब्ध होंगे। जल्दबाजी न करें।

यूपी TET की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश, यहाँ से डाऊनलोड करे अपने एडमिट कार्ड।।

वृष राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद से क्लेश रहेगा।

मिथुन राशि:- भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है। प्रसन्नतापूर्वक समय रहेगा।

अभ्यर्थी क्यो नही डाऊनलोड कर पा रहे है यूपी TET 2021 का एडमिट कार्ड। यूपीटेट परीक्षा के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान, कब करे एडमिट कार्ड डाऊनलोड।।

कर्क राशि:- नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

सिंह राशि:- राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कन्या राशि:- किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

तुला राशि:- हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। लाभ के अवसर टलेंगे। मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। कारोबार से अनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। पुराने साथियों से मुलाकात सुखद रहेगी। मान बड़ेगा।

धनु राशि:- योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कार्यपद्धति में सुधार होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें।

मकर राशि:- परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार शुभ रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कुंभ राशि:- नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। नए मित्र बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि:- यात्रा अनुकूल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल- उत्तर
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मिथुन
व्रत/मुहूर्त- गणेश चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 8:48 मि.)
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नम:
आज का उपाय- गणेश मंदिर में मोदक चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।