आज का राशिफल

हारे हुए इंसान की सलाह, जीते हुए इंसान का अनुभव, और खुद का दिमाग, इंसान को कभी हारने नही देता है।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 27 नवंबर 2021, दिन:- शनिवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थाई संपति के कार्य लाभ देंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय में वृद्धि रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। समय शुभ रहेगा।

वृष राशि:- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि होगी। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य करने का मन बनेगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि:- किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिलेगा। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी।

कर्क राशि:- यात्रा मनोरंजक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि:- कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। बनते कामो में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

कन्या राशि:- नौकरी में चैन महसूस होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि:- चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को टालें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि:- भूले-बिसरे साथीयों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। नए लोगों से संपर्क होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन लाभ के योग है। आय में वृद्धि रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि:- नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। काम मे उत्साह बना रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि:- पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेंगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

मीन राशि:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रहेगी। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। जोखिम के कार्य टालें। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
ऋतु- हेमन्त
संवत्सर नाम- आनन्द
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मघा
योग (सूर्योदयकालीन)- ऐंन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल- पूर्व
योगिनी वास- ईशान
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- सिंह
व्रत/मुहूर्त- श्रीकाल भैरव अष्टमी/अन्नप्राशन/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:
आज का उपाय- भैरव मंदिर में उड़द के बड़े चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।