आज का राशिफल

जिन्दगी में सफलता पाने के लिए, थोड़ा जोखिम उठाना पड़ता है। सीढ़ियाँ चढ़ते समय उपर जाने के लिए, नीचे की सीढ़ी से पैर हटाना पड़ता है।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 28 नवंबर 2021, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि:- पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद को बड़ावा न दें।

मिथुन राशि:- अपेश्रित कार्यो में विघ्न आएंगे। अप्रत्याशित खर्च होगा। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होगी। व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक होगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे। चिंता रहेगी।

कर्क राशि:- कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी।

सिंह राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बड़ेगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि:- नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अपना प्रभाव बड़ा पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि:- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

धनु राशि:- कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे।

मकर राशि:- व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि:- किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शुभ समय।

मीन राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुम्भ
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कन्या
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग/जातकर्म/नामकरण मु.
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- मंदिर में मसूर की दाल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।