आज का राशिफल

आप कभी किसी के लिये ऑंसू मत बहाना, क्योंकि वो आपके काबिल नही होगा और जो आपके काबिल होगा वो तो आपको कभी रोने ही नही देगा।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 29 नवंबर 2021, दिन:- सोमवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। यात्रा की योजना बनेंगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृष राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:- प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि:- भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। समय उत्तम रहेगा।

तुला राशि:- कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि:- वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। चोट व रोग से बचें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें।

धनु राशि:- कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता रहेगी।

मकर राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रहेगी। आय में कमी रहेगी।

कुंभ राशि:- भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि:- नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल- आग्नेय
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कन्या
व्रत/मुहूर्त- भद्रा/अन्नप्राशन/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ॐ सौं सोमाय नम:
आज का उपाय- मंदिर में छैने से बनी मिठाई अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।