आज का राशिफल

दुनिया को अक्सर वो ही लोग बदल देते है जिन्हें दुनिया कुछ करने लायक नही समझती।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 30 नवंबर 2021, दिन:- मंगलवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि:- फालतू खर्च होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। जमानत के कार्य टालें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि:- पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

कर्क राशि:- नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। आय में वृद्धि संभव है। समय उत्तम है।

सिंह राशि:- योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। यात्रा में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशि:- राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए कार्यों में लाभ होगा। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। परिवार की तरक्की होगी। शुभ समय।

तुला राशि:- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। दिन प्रतिकूल रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

धनु राशि:- नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि:- यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि:- बुद्धिमानी से रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। संपति के सौदे लाभकारी रहेंगे। आय बड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी।

मीन राशि:- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बड़ेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-आनन्द
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल- उत्तर
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कन्या
व्रत/मुहूर्त- उत्पन्ना एकादशी व्रत (सर्वे)-मतांतर (स्मार्त/वैष्णव)
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नम:
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।