दो किशोरों ने चार वर्षीय मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।।

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

हाथरस:- जिले में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है, चार वर्षीय मासूम बच्ची को अकेला देख दोनों किशोरों ने मासूम के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरों को गिरफ्तार करते हुए मासूम बच्ची को डाक्टरी परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

पूरा मामला बता दे की चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना जिले के थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की है, यह एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस के ही 9 वर्षीय और 12 वर्षीय दो किशोरो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, इसी बीच दोनों किशोरो ने मासूम को अपने साथ बहला फुसलाकर कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जब चीख पुकार सुनकर बच्ची की माँ मौके पर पहुची तो दोंनो किशोर मौके से भाग गए, वही मासूम बच्ची के पिता द्वारा थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को तहरीर देकर दोनों किशोरों के खिलाड़ मुकदमा दर्ज कराया है, थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर बच्ची का डाक्टरी परिक्षण कराया है।।