‘उत्तरप्रदेश परिवहन संविदा कर्मचारी संघ’ का चुनाव संघ के प्रधान कार्यालय चारबाग बस अड्डे पर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

प्रयाग डिपो के संविदा चालक मनोज कुमार को अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री पद पर संतोष कुमार मिश्र, संविदा परिचालक रायबरेली डिपो को चुना गया।
 

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 11 जुलाई।
उत्तरप्रदेश परिवहन संविदा कर्मचारी संघ का चुनाव प्रधान कार्यालय चारबाग बस अड्डे पर हुआ, जिसमें प्रयाग डिपो के संविदा चालक मनोज कुमार को अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री पद पर संतोष कुमार मिश्र, संविदा परिचालक रायबरेली डिपो को चुना गया। मनोज कुमार और संतोष कुमार मिश्र के चुने जाने पर से संविदा कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की।

चुनाव प्रदेश के कर्मचारियों एवं भारतीय मजदूर संघ के लखनऊ क्षेत्र से प्रभारी एवं पूर्ण कालिक सदस्य जगदीश बाजपेयी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘उत्तरप्रदेश परिवहन संविदा कर्मचारी संघ’ ‘भारतीय मजदूर संघ’ एवं ‘भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ’ से सम्बद्ध संगठन है। भारतीय मजदूर संघ के पूर्ण कालिक सदस्यों की उपस्थिति में एवं पूरे प्रदेश से आये हुए प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष मनोज कुमार और महामंत्री संतोष कुमार मिश्र – दोनों पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ अधिकारियों तक पहुंचा कर उनके समाधान हेतु दबाव बनाया जायेगा।