स्वप्न में दिखे भैरव बाबा, बुजुर्ग महिला के गर्भ से पिल्ले ने लिया जन्म

गांव के एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के पिल्ला को जन्म दिया है। पिल्ला के जन्म से पूर्व भैरव बाबा ने महिला को स्वप्न दिया और कहा था कि वह उनके गर्भ से पिल्ला के रूम में जन्म लेंगे। गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल है। उनके तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके स्वप्न में भैरव बाबा दिखायी देते थे।
 
बंदायू

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

बंदायू, 14 नवंबर:- सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव जामुनी में एक सप्ताह पूर्व हुये हैरतगंज मामले से सकते में पड़े सभी महिला का दावा, सपने में आते थे भैरव बाबा, बोलते थे गर्भ से कुत्ते के पिल्ले के रूप में लूंगा जन्म। गांव में चर्चा फैलने पर इलाके में तमाम तरह की अफवाह, पर महिला और उसका पति दावे पर अडे है।

पूरा मामला- बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के जामुनी गांव में एक हैरतगंज मामले ने सभी को सकते में डाल दिया है। मजाक कहें या अविश्वसनीय जिसने हैरतगंज खबर सुनी उसके होश उड़ गये। दरअसल, गांव के एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के पिल्ला को जन्म दिया है। पिल्ला के जन्म से पूर्व भैरव बाबा ने महिला को स्वप्न दिया और कहा था कि वह उनके गर्भ से पिल्ला के रूम में जन्म लेंगे। गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल है। उनके तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके स्वप्न में भैरव बाबा दिखायी देते थे। भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन कुत्ता के पिल्ला के रूप में उनके गर्भ से जन्म से लेंगे। महिला और उसके पति का दावा है कि सात नवबंर को महिला ने पिल्ला को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला के पति मुंशीलाल ने बताया की उनकी तीन बेटियां है। वह अपने अपने ससुराल में रहती है। जबकि वह और उनकी पत्नी एक साथ रहती है।

गोद में दिखा विकसित पिल्ला- भ्रामक खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मी महिला के घर पहुंचने लगे। जहां महिला की गोद में विकसित पिल्ला दिखा। महिला के दावे में कितनी हकीकत है, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।