तीन साल पहले सोशल मीडिया पर मिले थे, अब इग्लैंड की युवती बनेगी भारत की बहू

तीन साल पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों अपने क्षेत्र की धार्मिक जानकारी को पॉडकास्ट के जरिए शेयर करते थे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। 28 वर्षीय पालेंद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर है।
 
विदेशी बहू

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

आगरा, 07 नवंबर:- अपने सोशल मीडिया से दोस्ती, प्यार और धोखे के बारे में बहुत सुना और पढ़ा होगा, लेकिन कभी-कभी यही सोशल मीडिया की दोस्ती और प्यार सात समुंदर पार भी लोगो को पास लेकर आती है। यह पूरा मामला आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर की ग्राम पंचायत बमरौली कटारा के युवक की शादी इग्लैंड की युवती से हुई है। दोनों तीन साल पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों अपने क्षेत्र की धार्मिक जानकारी को पॉडकास्ट के जरिए शेयर करते थे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। 28 वर्षीय पालेंद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर है।

कोविड के दौरान हुई थी दोस्ती- उसने बताया कि कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान वह सोशल मीडिया ऐप पर पॉडकास्ट शेयर किया करता था। उसी दौरान इंग्लैंड के मेनचेस्टर की युवती हैना (नर्स) के संपर्क में आया। तब दोनों ने एक-दूसरे के यहां की धार्मिक जानकारियां साझा कीं। करीब तीन साल के अफेयर के बाद हम दोनों ने शादी का फैसला किया। उनके घरवाले भी राजी हो गए। 

हिन्दू रीति-रिवाज से शादी- हैना और पालेद्र की शादी हिंदू रीति रिवाज से बमरौली कटारा के गांव के गाढ़े का नगला के श्री शक्ति मंदिर पर हुई। महंत विवेकानंद गिरि नाथ ने दोनों को आशीर्वाद दिया। हैना ने बताया कि उसको भारतीय रीति रिवाज बहुत अच्छे लगते हैं। वह धीरे धीरे हिंदी सीखने की कोशिश करेगी। युगल ने बताया कि वह कोर्ट में भी अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगे।