नाबालिग को अगवा कर बर्बरता पूर्वक दरिंदो ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मरा हुआ समझकर सड़क पर फेंका

महज 15 साल की है मासूम, आरोपियों ने उसके साथ इस कदर मारपीट की है कि उसकी हड्डियां टूटी हुई हैं, उसके सिर पर भी किसी धार हथियार से वार किया गया है। आरोपियों ने मरा हुआ समझ कर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित लड़की को गहरी चोटें आई हैं, इसलिए उससे ठीक होने में कुछ महीने लग सकते हैं।
 
Gangrape

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

आगरा, 12 मार्च:- उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नाबालिग को अगवा कर बर्बरता पूर्वक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की को मरा हुआ समझ कर सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह वारदात आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले पीड़ित लड़की स्कूल से लौटते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। अगले दिन वह अपने घर के पास ही सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फिलहाल तो उसे बचा लिया है, लेकिन अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के साथ हैवानियत की हदों को पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

बर्बरता पूर्वक दरिंदो ने किया सामूहिक दुष्कर्म- पुलिस के मुताबिक लड़की महज 15 साल की है। आरोपियों ने उसके साथ इस कदर मारपीट की है कि उसकी हड्डियां टूटी हुई हैं, उसके सिर पर भी किसी धार हथियार से वार किया गया है। आरोपियों ने मरा हुआ समझ कर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित लड़की को गहरी चोटें आई हैं, इसलिए उससे ठीक होने में कुछ महीने लग सकते हैं। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों गनेश (24) और संतोष (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में वारदात को कबूल किया है, पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की के शरीर पर आए चोटों के संबंध में पूछे जाने पर आरोपियों ने बर्बरता पूर्वक रेप की बात कबूल की है।

परिजनों ने बताया- उधर, परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, डीसीपी आगरा विकास कुमार के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गई है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को लड़की पहचानती है, संभावना है कि इसी जानकार युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किया और बाद में रेप कर सड़क पर मरने के लिए फेंक दिया।