अपना दल विधायक पीयूष रंजन निषाद पर प्रयागराज की एक ब्यूटीशियन ने लगाया यौन शोषण का आरोप
युवती ने आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार दुष्कर्म किया, उसके बाद फिर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, विधायक उसे फ्लाइट से दिल्ली भी ले गए और वहां फाइव स्टार होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
Apr 7, 2023, 11:15 IST

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
प्रयागराज, 07 अप्रैल:- ब्यूटीशियन के अनुसार वह नैनी की रहने वाली है अगस्त 2022 में ब्यूटीशियन कोर्स के लिए लखनऊ गई थी, फीस ज्यादा होने के कारण उसकी एक सहेली ने विधायक पियूष से बात कराई, विधायक ने ₹60,000 फीस देकर एक एकेडमी में उसका एडमिशन करवाया और मेकअप का सामान भी खरीदा, उसके रहने के लिए एक फ्लैट भी किराए पर दिलवाया।
वहीं पर विधायक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार दुष्कर्म किया, उसके बाद फिर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, विधायक उसे फ्लाइट से दिल्ली भी ले गए और वहां फाइव स्टार होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।