गंगा में नहाते समय आरपीएफ जवान सहित चार डूबे, तीन का शव बरामद

नदी के बीच बने टीले पर जाते समय बच्चे डूबने लगे। उमेश ने बचाने की कोशिश की लेकिन बच्चों सहित  गंगा में समा गए। सूचना पाकर रैपिड एक्शन फोर्स के दूसरे जवान व अन्य गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उमेश, विवेक और अभिनव और स्वीटी का शव निकाला गया।
 
प्रयागराज

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज, 14 जून:- फाफामऊ शांतिपुरम कालोनी स्थित रैपिड एक्शन फोर्स 101 बटालियन के जवान सहित चार लोग बुधवार सुबह नहाते समय गंगा में डूब गए। तीन के शव मिल गए हैं। आरएएफ जवान उमेश अपने बेटे विवेक (12) पुत्री स्वीटी (08) और पड़ोसी अभय प्रताप सिंह के पुत्र अभिनव (10) के साथ करीब सात बजे शिवकुटी पहुंचे और गंगा में स्नान करने लगे। नदी के बीच बने टीले पर जाते समय बच्चे डूबने लगे।

उमेश ने बचाने की कोशिश की लेकिन बच्चों सहित  गंगा में समा गए। सूचना पाकर रैपिड एक्शन फोर्स के दूसरे जवान व अन्य गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उमेश, विवेक और अभिनव और स्वीटी का शव निकाला गया। उमेश का कुछ दिन पूर्व श्रीनगर ट्रांसफर हुआ था। उनका पैतृक घर आरा बिहार है। रैपिड एक्शन फोर्स परिसर में कोहराम है। उमेश की पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है।