प्रयाग दक्षिण भाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नववर्ष उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान पुनीत जी उप निबंधक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयाग दक्षिण भाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नववर्ष उत्सव मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 10 अप्रैल।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान पुनीत जी उप निबंधक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने 1925 से शुरू किए गए संगठन को वटवृक्ष बनाया,जिसकी छाया में आज संपूर्ण सनातन धर्मी व संपूर्ण देश में गर्व का वातावरण है, साथ में विश्व भी भारत की नेतृत्व क्षमता को पहचान रहा है।

प्रयाग भाग दक्षिण के माधव नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क प्रीतम नगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2,081 (09 अप्रैल 2,024) दिन मंगलवार को  नववर्ष उत्सव ,व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार (आद्य सरसंघचालक ) जी का प्रणाम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में श्रीमान अरविंद जी संस्थापक- सुमंगलम, सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थान, पूर्व विभाग प्रचारक प्रयाग, के द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से प्रकृति वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर संपूर्ण वातावरण को सुखद बना देती है जहां किसान अपने नई फसलों के आने पर उत्साहित और उत्सव के माहौल में रहता है वहीं, संपूर्ण प्रकृति भी एक वातावरण के साथ नव वर्ष का स्वागत करती है।

मंच पर नगर संघचालक श्रीमान विजय जी की उपस्थिति में स्वयं सेवकों व गणमान्य नागरिकों ने आद्य सरसंघचालक को प्रणाम किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमान अग्रसेन जी नगर कार्यवाह के द्वारा किया गया। कुल 108 स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमान वीर कृष्ण जी, श्रीमान नरेंद्र जी, श्रीमान आकाश जी, श्रीमान रविंद्र जी तथा देवेश जी की उपस्थिति रही।