संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम किया जारी

यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। 933 सफल अभ्यर्थियों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी वर्ग के शामिल हैं।
 
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम किया जारी
बेल्हा के लाल अनिरुद्ध पांडेय ने लहराया परचम, क्षेत्र में गूंजी खुशियों की लहर

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज, 23 मई:- यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आज सिविल सेवा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इंटरव्यू में उपस्थित हुए थे, वह अपना UPSC Result आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है, UPSC Interview खत्म होने के 5 दिन बाद ही नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

टॉप 6 में लड़कियों ने मारी बाजी- इशिता किशोर ने टाॅप किया है, टाॅप 6 पर लड़कियों ने स्थान हासिल किया है। वहीं गरिमा लोहिया ने दूसरी रैंक और उमा हरथी ने आल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त की हैं। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे, इंटरव्यू 18 मई 2023 को संपन्न हुआ। यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। 933 सफल अभ्यर्थियों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी वर्ग के शामिल हैं।

बेल्हा के लाल ने लहराया परचम- प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील क्षेत्र के बसीरपुर गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त आदर्श पांडेय के होनहार पुत्र अनिरुद्ध पांडेय का चयन इसके पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस- 2022 परीक्षा में डिप्टी एसपी के पद पर हुआ था, वह सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद अनिरुद्ध प्रयागराज में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसके पहले 2020 की पीसीएस परीक्षा में अल्पसंख्यक अधिकारी और 2021 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए थे, यह इनका तीसरा प्रयास था जिसमें इनको डीएसपी का पद हासिल हुआ। वही आज यूपीएससी का परिणाम होने के बाद आईएएस में चयन से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है, लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अनिरुद्ध की सफलता पर खुशियां मना रहे हैं अनिरुद्ध के चाचा राकेश पांडेय ने बताया कि यह शुरू से ही बहुत ही प्रतिभाशाली थे जिसे इन्होंने साबित कर दिया है।