UP PCS 2022 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, टाॅप टेन आठ बेटियों ने मारी बाजी

UP PCS 2022 परीक्षा में 364 अभ्यर्थी सफल घोषित, 1071 अभ्यर्थियों ने दी थी मुख्य परीक्षा, परीक्षा में आगरा की दिव्या सिकरवार ने पहला, लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे दूसरा, बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान और गोंडा के संदीप तिवारी ने दसवां स्थान हासिल किया।
 
UP PCS 2022 exam result declared

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज, 07 अप्रैल:- UP PCS 2022 मुख्य परीक्षा का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 1070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। आगरा की दिव्या सिकरवार ने किया टाॅप। यूपी पीसीएस 2022 के टाॅप टेन डिप्टी कलेक्टर की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है, वह पहले स्थान पर हैं। जबकि आगरा की ही ऐश्वर्या दुबे का नौंवा स्थान है।

टाॅप 10 में आठ बेटिया- यूपीपीएससी 2022 की टाॅप टेन में आठ बेटियां हैं। बेटियों ने इस बार बाजी मारी है, इसमें भी आगरा की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है और ऐश्वर्या दुबे की नौवीं रैंक आई है।

टॉप टेन की लिस्ट

  1. दिव्या सिकरवार- आगरा
  2. प्रतीक्षा पांडेय- लखनऊ
  3. नम्रता सिंह- बुलंदशहर
  4. आकांक्षा सिंह- उत्तरांचल
  5. कुमार गौरव- अंबेडकर नगर
  6. सल्तनत प्रवीन- लखनऊ
  7. मोहसिना बानो- मध्य प्रदेश
  8. प्राजक्ता त्रिपाठी- प्रयागराज
  9. ऐश्वर्या दुबे- आगरा
  10. संदीप कुमार तिवारी- गोंडा।