छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद युवक ने की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल, छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

मृतका के पिता ने बताया कि दो लड़के उनकी बेटी को परेशान करते थे। 10वीं में पढ़ने वाला अंचल कुमार (18 वर्ष) पुत्र शिवराम सिंह अपने दोस्त ओंकार पुत्र अजब सिंह के साथ मिलकर छेड़खानी करता था। इसका उसने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानते थे। दो दिन पहले ही उन्होंने बेटी की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
 
आत्महत्या

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

औरैया, 26 दिसंबर:- उत्तर प्रदेश के औरैया में एक 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया, आरोप है कि एक 10 वीं के छात्र ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। इस वजह से छात्रा ने परेशान हो यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामला कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी ने अपनी जान दे दी, क्योंकि उसके गांव का रहने वाला लड़का उसे ब्लैकमेल करता थाम फेसबुक पर मैसेज के साथ उसकी फोटो वायरल कर रहा था, परिवार की बदनामी के डर से नाबलिग ने घर मे फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा के परिजनों का आरोप यह भी है कि कई बार लड़के के घरवालों को समझाया। लेकिन उल्टा जान से मारने की धमकी देते थे, वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के पिता ने बताया- मृतका के पिता ने बताया कि दो लड़के उनकी बेटी को परेशान करते थे। 10वीं में पढ़ने वाला अंचल कुमार (18 वर्ष) पुत्र शिवराम सिंह अपने दोस्त ओंकार पुत्र अजब सिंह के साथ मिलकर छेड़खानी करता था। इसका उसने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानते थे। दो दिन पहले ही उन्होंने बेटी की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, इससे बाद वह तनाव में रहती थी। हर दिन की भांति शनिवार रात को उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। अगले दिन जब सुबह देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो उसका दरवाजा खटखटाया गया। फिर बाद में खिड़की से देखा गया तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने किशोरी के शव को फंदे से उतारा।

परिजनों में मचा कोहराम- किशोरी की मौत की खबर लगते ही घर मे कोहराम मच गया। वहीं, घटना से नाराज परिवार के लोग थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर अपना विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़के को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया। डिप्टी एसपी बिधूना महेंद्र पाल ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लड़की के परिजनों ने एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तत्काल समुचित धाराओं मुकदमा दर्ज कर लड़के की गिरफ्तारी कर ली है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।