लुटेरी दुल्हन से चट मांगनी पट ब्याह, नगदी और जेवरात लेकर परिजनों के साथ फरार

पुलिस में शिकायत करने के दौरान कहा कि वो अपने बेटे मदन पाल की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। तभी एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जो बिचौलिया था। उन्होंने चित्रकूट जिले में बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के लिए भरतकूप बुलाया, जहां एक परिवार की 2 लड़कियां दिखाई गईं, इत्तेफाक ऐसा था कि दोनों पसंद नहीं आईं। इस पर उसी व्यक्ति ने दूसरे दिन 2 और लड़कियों को दिखाने के लिए अतर्रा थाना क्षेत्र में बुलाया।
 
लुटेरी दुल्हन

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

बाँदा, 21 नवंबर:- उत्तर प्रदेश के बांदा में फिल्मी स्टाइल में चट मंगनी पट ब्याह के चक्कर में महोबा जिले का एक युवक ठगी का शिकार हो गया, दुल्हन बीच रास्ते से बहन को कपड़े दिलाने का बहाना करके नगदी और जेवरात लेकर परिजनों के साथ फरार हो गई, और दूल्हा खाली हाथ मलता रह गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बिसंडा थाना में मामले की शिकायत करके एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोबा तहसील के कुलपहाड़ के नौगांव के रहने वाले मुराली लाल ने पुलिस में शिकायत करने के दौरान कहा कि वो अपने बेटे मदन पाल की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। तभी एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जो बिचौलिया था। उन्होंने चित्रकूट जिले में बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के लिए भरतकूप बुलाया, जहां एक परिवार की 2 लड़कियां दिखाई गईं, इत्तेफाक ऐसा था कि दोनों पसंद नहीं आईं। इस पर उसी व्यक्ति ने दूसरे दिन 2 और लड़कियों को दिखाने के लिए अतर्रा थाना क्षेत्र में बुलाया, जहां 2 लड़कियों की देखा सुनी हुई, जिसमें से 24 साल की लड़की पसंद आ गई।

बिचौलिए ने तुरंत उसी दिन शादी करने का प्रस्ताव दिया- शादी की बातचीत शुरू हो गई, लड़के वाले रिश्ता तय करने के लिए तैयार हुए और एक महीने बाद शादी की बात कहीं, लेकिन बिचौलिए ने तुरंत उसी दिन शादी करने का प्रस्ताव दिया और शादी में गरीबी बताकर जेवर और कपड़े खरीदने के लिए पैसों की डिमांड की गई। लड़के वालों ने सभी की बातों में विश्वास करके 50 हजार रुपये दे दिए और दिन में एक दूसरे को माला डालकर शादी हुई, बाकायदा उसी दिन विदाई भी हो गई। मुरालीलाल ने यह भी बताया कि शादी बौद्ध धर्म के मुताबिक हुई। विदाई के वक्त दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन और चाचा साथ चलकर दूल्हे के घर देखने की बात कहकर साथ ऑटो से चल दिए, बीच रास्ते में दुल्हन की बहन कपड़े खरीदने के लिए रास्ते में रुक गई। जिसके बाद दुल्हन अपनी बहन के साथ कपड़े खरीदने के बहाने निकलकर रफूचक्कर हो गई और कुछ देर बाद चाचा भी खोजने के बहाने भाग निकला भागा।

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत- ऐसा होने पर दूल्हा और उनके परिवार के लोग उसी गांव पहुंचे जहां रिश्ता और शादी हुई थी, वहां से भी सभी लापता मिले और लोगों ने बताया इस प्रकार से इन लोगों ने कई परिवारों को ठगी का शिकार बनाया है, पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत कर दुल्हन, उसकी बहन, चाचा और शादी के बिचौलिए करने वाले के खिलाफ 420 और 406 यानी ठगी और विश्वास में धोखा देना की धाराओं में केस दर्ज कराया है।