पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ युवक का शव, चार दिन से लापता था युवक

जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, नाते-रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की देर रात उसका शव सर्वोदय नगर मुहल्ले में पानी भरे गड्ढे में झाड़ियों के बीच उतरा रहा था। मुहल्लेवासियों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला।
 
बाँदा
रिपोर्ट- देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

बांदा, 18 फरवरी:- चार दिन पहले घर से निकला युवक अचानक लापता हो गया। घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की देर रात उसका शव शहर के सर्वोदय नगर मुहल्ला स्थित पानी भरे गड्ढे में उतराता मुहल्लेवासियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर के शंकर नगर मुहल्ला निवासी संतोष (48) पुत्र नत्थू प्रसाद मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकल गया था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। नाते-रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की देर रात उसका शव सर्वोदय नगर मुहल्ले में पानी भरे गड्ढे में झाड़ियों के बीच उतरा रहा था। मुहल्लेवासियों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर घरवालों को जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक का बहनोई श्यामबाबू ने बताया कि संतोष दो भाइयों में बड़ा था, वह कांशीराम कालोनी में कपड़ा सिलाई का काम करता था। वह नशे का आदी था। कभी-कभी नशा न मिलने पर वह अजीबोगरीब हरकत करने लगता था। बहनोई का कहना है कि अधिक नशा करने के बाद वह गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है।