चुनावी रंजिश के चलते पूर्व ब्लाक प्रमुख को बदमाशों ने मारी गोली

पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी मंजू निषाद ने बताया कि मेरे पति पर यह तीसरी बार जानलेवा हमला किया गया है। मंजू ने गांव के ही अच्छेलाल निषाद और फूलचंद निषाद पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
 
Crime
रिपोर्ट:- देवेन्द्र देव निगम बांदा

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

बांदा, 13 अगस्त:- जसपुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद को चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार को देर रात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत मे उन्हे जिला अस्पताल के ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी मंजू निषाद ने बताया कि मेरे पति पर यह तीसरी बार जानलेवा हमला किया गया है। मंजू ने गांव के ही अच्छेलाल निषाद और फूलचंद निषाद पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

एएसपी बांदा लछ्मी निवास मिश्र ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री निषाद शुक्रवार देर रात पैलानी से अपने गांव बडागांव जा रहे थे। रास्ते मे कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। गाली गलौज और विवाद के दौरान गोली मार दी। डाक्टरों के मुताबिक उनकी हालत मे सुधार हो रहा है। घायल के परिजनों की तरफ से फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।