सपा पार्टी के मीडिया सेल संचालक मनीष जगन की गिरफ्तारी का मामला

मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाते हैं। मनीष अग्रवाल पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज किए हैं।
 
बाराबंकी न्यूज़
सपा पूर्व मंत्री ने कहा सरकार जुल्म के दम पर विपक्ष को चाहती है दबाना, यह चौथे स्तंभ पर है हमला

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

बाराबंकी, 08 जनवरी:- समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया हैं। उन टिप्पणियों के चलते उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज थे। जिसको लेकर हजरतगंज पुलिस ने उन्हें रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है। मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद अब समाजवादी पार्टी भड़क उठी है। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतर गए हैं। इधर बाराबंकी जनपद में सपा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने इसे चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जुल्म के दम पर विपक्ष को दबाना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी संघर्ष के कोख से पैदा हुई पार्टी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता न दबने वाले हैं न हटने वाले हैं।

बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाते हैं। मनीष अग्रवाल पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसको लेकर हजरतगंज पुलिस ने उन्हें रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता मनीष अग्रवाल को बचाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतर गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई नेताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना दिया।

वहीं बाराबंकी जनपद में सपा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जुल्म के दम पर विपक्ष को दबाना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी संघर्ष के कोख से पैदा हुई पार्टी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता न दबने वाले हैं न हटने वाले हैं। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि निरंतर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी परिवार से और लोगों से भी मिले हैं। मनीष जगन जी जो समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया है उसको अच्छी तरह से देखते हैं। मनीष जगन जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यदि व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपनी बात नहीं कहेगा और नहीं लिखेगा तो वह कहां जाएगा हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।