गाय और एक माह की बछिया के साथ रेप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जांच में पाया कि गाय और बछिया के साथ दुष्कर्म हुआ है। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पहली नजर में दोनों पशुओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटना का एहसास हो रहा है। हालांकि दोनों पशुओं के सीमन निकालकर लैब के लिए जांच को भेजा गया है।
 
गाय और बछिया के साथ रेप

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

बरेली, 09 अगस्त:- उत्तर प्रदेश के बरेली में गाय और एक माह की बछिया के साथ रेप का मामला सामने आया है। गाय के मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, इस मामले में पुलिस के एक अफसर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गाय और बछिया को पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है। यहां गणेश नगर के रहने वाले मनोज मिश्रा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं और घर के पास में खाली प्लाट में उन्होंने दो गायें पाल रखी हैं, बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है। मनोज मिश्रा का कहना है कि वह रोज की तरह प्लाट में ताला मार कर अपने घर चले जाते थे, जब आज उन्होंने प्लांट पर जाकर देखा तो गाय और बछिया के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इसके बाद तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पशु चिकित्सक ने बताया- वहीं, इस घटना के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने करेली पशु चिकित्सालय से एक टीम को भेजा। टीम तुरंत ही गाय और बछिया को पशु चिकित्सालय ले गई और उसका उपचार शुरू कर दिया, जांच में पाया कि गाय और बछिया के साथ दुष्कर्म हुआ है। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पहली नजर में दोनों पशुओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटना का एहसास हो रहा है। हालांकि दोनों पशुओं के सीमन निकालकर लैब के लिए जांच को भेजा गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस- वहीं, पुलिस ने गाय के मालिक मनोज मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की तो गाय के पास से एक मोबाइल का सिम, बीड़ी का बंडल और एक रस्सी का टुकड़ा मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं, एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स के मैनेजर धीरज ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह का कृत्य जिसने भी किया है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।