दूल्हे की इस हरकत से बिना दुल्हन के लौटी बारात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

शादी की रस्मो के बीच दूल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में था जा रहा, इसी बात से नाराज होकर दूल्हा के पिता ने अपने ही बेटे पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए दूल्हे ने भी पिता पर हाथ उठा दिया, यह सब घटना देख दूल्हन दंग रह गई और उसने शादी करने इनकार कर दिया।
 
दुल्हन

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

चित्रकूट, 29 जनवरी:- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बिना दुल्हन बारात लौट जाने का मामला सामने आया है। शादी की रस्मों के बीच दूल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था, इसी बात से नाराज होकर दूल्हा के पिता ने अपने ही बेटे पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए दूल्हे ने भी पिता पर हाथ उठा दिया। यह सब घटना देख दूल्हन दंग रह गई और उसने शादी करने इनकार कर दिया, इस तरह बिना दुल्हन की बिदाई के बारात वापस लौट गई और पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ। यह मामला चित्रकूट जिले के शिवरामपुर पुलिस चौकी के एक गांव का है। बारात कानपुर जिले के बर्रा से चित्रकूट पहुंची हुई थी। जयमाला के दौरान ही लड़का दूल्हन के कमरे में बार-बार जाकर उससे बातें कर रहा था।

दूल्हे को पहले से पता था कि बिदाई के बाद लड़की 4 से 5 दिन बाद वापस मायके आ जाएगी, इसके एक साल बाद दुबारा से वह ससुराल जाएगी। यह परिवार की रस्म का हिस्सा है, इसी बात से दूल्हा काफी परेशान था। दूल्हा का कहना था कि शादी के बाद वह उसी के साथ रहे न कि मायके में। यही बात वह शादी की रस्मों को छोड़कर बार-बार दूल्हने के कमरे में जाकर समझा रहा था। पर दूल्हे के घरवालों को ही यह चीज पसंद नहीं आई, उसके पिता ने ही सबके सामने थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज दूल्हा ने भी पिता पर हाथ उठा दिया। यह देख दुल्हन ने शादी करने की बाकी रस्मों को करने से इनकार कर दिया और शादी टूट गई। वहां मौजूद लोगों के काफी समझाने के बाद भी शादी की बात नहीं बन सकी। हंगामा को देख वहां पुलिस फोर्स भी पहुंच गई, चौकी प्रभारी रजोल नागर ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने शादी में खर्च हुए रूपयों को लौटाने की बात कही है। इसके बाद बिन दूल्हन के बारात वहां से लौट गई, इस तरह शादी टूटने के बाद से जिले में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। लोग दूल्हे के व्यवहार पर शक कर रहे हैं।