बहसी दरिंदे ने किया 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म,लहूलुहान हालात में अस्पताल में भर्ती एसपी

पुलिस अधीक्षक धंनजय सिंह कुशवाहा ने बताया की केस दर्ज़ कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

 
Etah Rape news global bharat news

रिपोर्ट-आर.बी. द्विवेदी (संवाददाता )

यूपी के एटा में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। बहसी दरिंदे ने ४ वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज़ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही विक्टिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मलावन क्षेत्र के एक गांव का यह पूरा मामला है जहा 13 वर्षीय दरिंदा अकेली पाकर 4 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है मासूम अपने भाई के साथ बकरी चराने गए थी तभी किसी काम से उसका भाई घर चला आया , मौक़ा पाकर इलाके का एक किशोर  बरन मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसके चिल्लाने के बाद भाग निकला।  खून से लथपथ मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वही शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज़ कर मामले की पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. एसपी  धंनजय सिंह कुशवाहा ने बताया की केस दर्ज़ कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना के बावत उससे पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।