प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद हत्या और आत्महत्या की जाँच में जुटी पुलिस

दोनों शवों की हालत बहुत खराब बताई जा रही है और अंदाजा लगाया गया कि दोनों की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। दोनों की शव सड़ने लगे थे और शायद इसी वजह से लड़के का शव धड़ से अलग होकर से नीचे गिर गया।
 
प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद हत्या और आत्महत्या की जाँच में जुटी पुलिस

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

इटावा, 01 जून:- इटावा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की अपनी शादी के 27 दिन बाद घर से भाग गई थी। उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला उसके साथ में उस लड़के का भी शव मिला। मामला प्रेम प्रसंग था बताया जा रहा है।

पूरा मामला- घटना लवेदी थाना क्षेत्र के सारंगपुरा गांव के बीहड़ की है, जहां पर उस शव मिलने से सनसनी फैल गई, और लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस को युवक और युवती के शव मिले, युवती का शव पेड़ से लटकते हुए मिला तो युवक का शव लटका नहीं मिला। उसका शव पास में पड़ा मिला और ऊपर पेड़ पर उसका फटा हुआ गमछा मिला। पुलिस ने मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- वही पुलिस का कहना है कुछ दिन पहले लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी शिकायत में कहा गया था 23 वर्षीय कल्पना 6 दिन पहले अपने घर से गायब हो गई थी। कल्पना की शादी 27 दिन पहले 4 मई को हुई थी, कल्पना गांव में भागवत कथा सुनने आई थी, इस दौरान जो भंडारे में शामिल हुई उसके बाद वह घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि मढैया दिलीप नगर गांव का लड़का 19 वर्षीय अनुज भी इसी तरह भंडारे की बात करके घर से गायब है। इसी बात के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बातें उठी दोनों शवों की शिनाख्त कराई गई है। लड़के पास से उसका आधार कार्ड, कानों की बाली और मंगलसूत्र मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच कर रही है।