श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन करने आई अमेरिकी एनआरआई महिला का चोरों ने किया पासपोर्ट और छह सौ डॉलर गायब

अमेरिकी महिला तारा गोंसाई अपने लखनऊ के रिश्तेदार के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन करने के लिए आई थी। उसने अपना बैग रामकोट अमावां मंदिर के समीप लॉकर संचालक दीपनारायण के यहां जमाकर रामजन्मभूमि के दर्शन करने चली गईं।
 
ग्लोबल भारत

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या, 27 अक्टूबर:- राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन करने आई अमेरिकी एनआरआई का पासपोर्ट और छह सौ डॉलर गायब हो गए। अमेरिकी महिला ने अपना पासपोर्ट और डॉलर एक निजी लॉकर में रखा था। महिला ने लॉकर संचालक और उसके परिजनों पर केस दर्ज कराया है।

क्या था पूरा मामला- ये मामला थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र के रामकोट का है। थाना रामजन्मभूमि एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को अमेरिकी महिला तारा गोंसाई अपने लखनऊ के रिश्तेदार के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन करने के लिए आई थी। उसने अपना बैग रामकोट अमावां मंदिर के समीप लॉकर संचालक दीपनारायण के यहां जमाकर रामजन्मभूमि के दर्शन करने चली गईं। जब वह लौटकर लॉकर से अपना बैग लेकर कनक भवन में दर्शन-पूजन करे लिए गई। वहां उसने अपना बैग खोलकर देखा तो उसमें से पासपोर्ट और 600 डॉलर गायब था। एसएचओ ने बताया कि महिला के बैग में उसकी सोने की चैन और मोबाइल मौजूद रही। सिर्फ उसका पासपोर्ट और डॉलर गायब थे। महिला की तहरीर पर आईपीसी की धारा 406 के तहत लाकर संचालक दीपनारायण, उसकी बहन पूजा, गुंजन और मां इसरावती पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और गायब पासपोर्ट, डॉलर पता लगाने में लगी है।