झांसी में 3 साल की मासूम के साथ हैवानियत, दरिंदो ने नोच डाला

घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम के साथ 22 वर्षीय दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी ,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
Jhansi me Masoom se  Rape

यूपी के झांसी में घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को 22 वर्षीय युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ मिली बच्ची को देश परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए बच्ची को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके साथ आरोपी युवक को पकड़कर कार्यवाही की गई।

घटना जनपद झांसी में समथर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला उसका रिश्ते में लगने वाला चचेरा भाई चॉकलेट देने के बाहने अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।


परिजनों के मुताबिक बच्ची जब नजर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरु कर दी। तभी बच्ची उन्हें खून से लथपथ मिली। यह देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां बच्ची ने रोते हुए आप-बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरु कर दी। इसके साथ ही बच्ची को डॉक्टरी के लिए महिला जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में ही पकड़ लिया और कार्यवाही शुरु कर दी है।