भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न।

महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने किया। समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी संबोधित किया। रिपोर्ट- डा० शक्ति कुमार पाण्डेय राज्य संवाददाता ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ 6 सितम्बर 2021।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने किया, जबकि समापन सत्र  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जी ने महिला मोर्चा की कार्यसमिति को संबोधित किया।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती इंदु बाला गोस्वामी, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी श्री विजय बहादुर पाठक ने भी संबोधित किया।

चार सत्रों में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा द्वारा आगामी कार्य योजना को पटल पर रखा गया और राजनैतिक प्रस्ताव के साथ ही महिला मोर्चा के कार्यक्रम व क्रियान्वयन का ऐजेंडा तय हुआ।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतन्त्र देव सिंह जी ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा महिला सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के ऐजेंडे में महिलाओं का कभी भी कोई स्थान नहीं रहा। उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने 1 लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 करोड़ 47 लाख गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 1 लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह अनुदान, 1535 थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना जैसे निर्णयों ने मिशन शक्ति की परिकल्पना को सकार करते हुए प्रदेश में महिला कल्याण के लिए अंगिनत कार्य किये है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की राजनीति को बदलने का काम किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया की वे बूथ स्तर तक मोदी योगी सरकार के जनकल्याण कार्यां को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व विजय सुनिश्चित करने के साथ पार्टी संगठन द्वारा तय की गयी योजना रचना के अनुसार कार्य करें।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन जी ने कहा कि महिला शक्ति महाशक्ति है। भाजपा की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा वंशवाद, परिवारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है। यह वह पार्टी है जो लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती है। महिलाओं की स्वतंत्रता विकास और सुरक्षा भाजपा का ध्येय है। उन्होंने कहा आज संसद में सबसे अधिक महिला सांसद भारतीय जनता पार्टी की है। देश की पहली वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा भाजपा के लिए हमेशा से प्राथमिकता में रहा है, इसीलिए वर्षों से कुप्रथा का शिकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया। उन्होंने कहा आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है हमारे पास प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जैसा नेतृत्व है, जिनके नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने-अपने बूथ पर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करते हुए लोगों को जोड़ने का काम करती है तो हमारी जीत सुनिश्चित ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक होगी।

द्वितीय सत्र में संगठनात्मक कार्ययोजना पर संवाद करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने कहा कि इस बार महिला मोर्चा पार्टी के सभी मोर्चों से आगे चल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में भय मुक्त वातावरण बनने से प्रदेश की 80 फीसदी अधिक महिलायें दुबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। श्री बंसल ने महिला मोर्चा की कार्ययोजना विस्तार से पटल पर रखते हुए कहा कि बूथ विजय अभियान, बूथ समिति सत्यापन, पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य तथा हर बूथ पर आगामी समय में होने वाले सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा को विशेष भागीदारी करनी होगी। महिला शक्ति सम्मान समारोह, घर-घर सम्पर्क, स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क जैसे कार्यो के साथ ही संगठन के द्वारा चलाये जा रहे सभी अभियानों एवं कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की पूर्ण भागीदारी रहेगी। श्री बंसल ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास मूल मंत्र के साथ ही भारत को आगे बढ़ना है। केवल सरकार के माध्यम से देश आगे नहीं बढ़ेगा बल्कि हम सभी 125 करोड़ देशवासियों को मिलकर एक विश्वास रखते हुए मिलकर एक साथ आगे बढ़ेंगे और हमसब के प्रयास से हम एक नया सुपर पावर इंडिया बनाने में सफल होंगे।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जहां महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में 36 सीटों पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, स्वयं सहायता समूह सहित अनेक ऐसी योजनाओं के द्वारा मोदी-योगी सरकार में महिलाओं को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण काल में आमजन के जीवन को बचाने और हर जरूरतमंद की सहायता करने में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा महिला शक्ति ने 12500000 मास्क बनाकर वितरित किए। पार्टी संगठन में भी महिलाओं को अधिकाधिक सहभागिता दी गई है।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों का आवाहन करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए किए गए कार्यों और शुरू की गई योजनाओं को धरातल तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर महिलाओं को पार्टी संगठन से जोड़ते हुए आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला मोर्चा कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं महिला मोर्चा का इतना बड़ा कार्यक्रम पहली बार देख रहा हूं। उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा ने कहा सपा की सरकार में बहु-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। आज योगी सरकार में अराजक तत्वो पर अभियान चल रहा है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती अंजुला माहौर, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह जी, श्रीमती नीलिमा कटियार, श्रीमती गुलाबो देवी मौजूद रही।