प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

दोनों श्रृंगार किया और फिर लड़के ने मांग भरी और एक साथ दोनों ने फांसी लगा ली। जी हां, यह कोई फिल्म नहीं, उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र की एक सच्ची घटना है। शनिवार को ही पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए हैं, अब दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन इनकी कहानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, दरअसल दोनों बीते कई साल से प्यार में थे। इनके घर वालों को भी जानकारी थी, घर वालों ने इन्हें अलग करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
आत्महत्या

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर, 19 फरवरी:- दोनों बचपन से ही प्यार में थे, लेकिन उनके घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़के के घर वालों ने तो उसकी शादी भी कर दी, वहीं लड़की के परिजनों ने शादी तय कर रखी थी। इसी 26 फरवरी को बारात आनी थी, बावजूद इसके दोनों अपने बचपन का प्यार भुलाने का तैयार नहीं थे। फिर क्या था, लड़की बहाने से लड़के के फ्लैट पर पहुंची, दोनों श्रृंगार किया और फिर लड़के ने मांग भरी और एक साथ दोनों ने फांसी लगा ली। जी हां, यह कोई फिल्म नहीं, उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र की एक सच्ची घटना है।

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- शनिवार को ही पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए हैं, अब दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन इनकी कहानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, दरअसल दोनों बीते कई साल से प्यार में थे। इनके घर वालों को भी जानकारी थी, घर वालों ने इन्हें अलग करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कर दी, सोचा कि पत्नी आएगी तो वह प्रेमिका को भूल जाएगा। इस शादी के बाद उसे एक बेटा भी हो गया, लेकिन उसका मन तो पहले प्यार पर ही टिका था। चूंकि प्रेमिका से मिलन में घर वाले बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने पनकी इलाके में किराए का फ्लैट ले लिया था। उधर, लड़की के परिजनों ने भी उसकी शादी तय कर दी थी। 26 फरवरी को उसकी बारात आने वाली थी, ऐसे में शादी को तोड़ने के लिए लड़की और लड़के ने अपने स्तर पर खूब प्रयास किए, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली तो 16 फरवरी को लड़की मामा के घर जाने के बहाने लड़के के फ्लैट पर पहुंच गई। जहां दोनों ने खूब श्रृंगार किए, इसके बाद लड़के ने उसकी मांग भरी। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और कहा कि साथ जी नहीं सकते तो साथ में मर तो सकते हैं। यही कहकर दोनों ने गले में फंदा बांधा और लटक गए।

पुलिस ने बताया- पुलिस के मुताबिक शादी के बाद भी युवक का अपनी प्रेमिका से मुहब्बत कम नहीं हुई। इस बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ आए दिन झड़प होने लगी, आखिर में परेशान होकर पत्नी करीब करीब डेढ़ साल पहले मायके चली गई। इधर, पत्नी के जाते ही युवक को प्रेमिका से मिलने के लिए स्वतंत्र हो गया। उसने किराए का कमरा लिया, जहां अक्सर उसकी प्रेमिका आती रहती थी। घर से मामा के घर जाने के लिए निकली लड़की जब 16 फरवरी की शाम तक भी वहां नहीं पहुंची तो परिजनों को शक हुआ, लोग उसके प्रेमी के मोबाइल पर फोन करने लगे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे संदेह गहरा गया, इसके बाद परिजन उसके फ्लैट पर पहुंचे, वहां दरवाजा अंदर से बंद मिला और अंदर शांति छायी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ही दरवाजा तोड़ा और अंदर फंदे पर लटके दोनों शव बरामद किए हैं, पनकी के एसीपी निशांत शर्मा ने बताया कि दोनों ने फांसी लगाई है। यह दोनों कई साल से प्यार में थे, उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।