भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, 11 अन्य घायल

पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
 
Kasganj Road Accident

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

कासगंज, 04 मई:- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार 03 मई की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ था। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां- अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।।