'भारत रक्षा अभियान' के राष्ट्रीय महासचिव आंध्र प्रदेश पहुंचे।

हैदराबाद पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए यह आवश्यक है कि 2024 में मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प लिया जाए।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

भारत रक्षा अभियान के राष्ट्रीय महासचिव आंध्र प्रदेश पहुंचे।

राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क।
हैदराबाद, 5 जनवरी। 

भारत रक्षा अभियान के राष्ट्रीय महासचिव पं विजय मिश्र उर्फ 'गुरुजी' ने अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए यह आवश्यक है कि 2024 में मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प लिया जाए। 

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के रहने वाले पं विजय मिश्र 'गुरुजी' तीन दिवसीय प्रवास पर इस समय आंध्र प्रदेश में हैं।
हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पं विजय मिश्र गुरु जी का जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से जयेन्द्र मामा, सैयद हुसैन, वैकेट अन्ना, गौतम भाई आदि उपस्थित रहे। 

गुरु जी ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि "भष्टाचार में जिसकी जितनी बड़ी मात्रा, वह कर रहा उतनी बड़ी यात्रा"।

पं विजय मिश्र गुरु जी ने कहा कि 2024 में नरेंदर मोदी फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेँगे।