'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए आखिरकार राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा।

निमंत्रण पत्र मिलने के बाद अब सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने राहुल गांधी का भी धन्यवाद दिया है। लेकिन अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए आखिरकार राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 3 जनवरी।


निमंत्रण पत्र मिलने के बाद अब सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने राहुल गांधी का भी धन्यवाद दिया है। लेकिन अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

उल्लेखनीय है कि बीती 29 दिसंबर को अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

अखिलेश के बयान के बाद अब राहुल गांधी ने उन्हें निमंत्रण भेजा तो अखिलेश ने भी राहुल का शुक्रिया अदा किया है।

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र भेजकर लिखा है कि

"प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।"

अखिलेश ने आगे लिखा है कि "भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करूणा, सहयोग और सौहार्द्र ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।"

अखिलेश ने 29 दिसंबर को कहा था कि उन्हें कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का निमंत्रण नहीं मिला है और उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किये जाने के सवाल पर बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं, मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। 

उन्होंने प्रश्‍न पूछने वाले पत्रकार से कहा, ''अगर आपके मोबाइल में आमंत्रण हो तो मुझे तुरंत दें।''