गायक नेहा सिंह राठौर बनी यूपी की बहू, यूपी में का बा के गाने से चर्चा में आई

विधानसभा चुनाव में अपने गाने के जरिए प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी हो गई है। नेहा यूपी की बहू बनी हैं। नेहा ने 21 जून को अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई।
 
Neha Singh Rathaur

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ, 22 जून:- यूपी में का बा के गाने से चर्चा में आई गायक नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई है, आपको बता दे कि यूपी और बिहार विधानसभा चुनाव में अपने गाने के जरिए प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी हो गई है। नेहा यूपी की बहू बनी हैं। नेहा ने 21 जून को अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी सादगी के साथ संपन्न हुई जिससे मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया। 

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गाने से चर्चा में आई- गौरतलब है नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधानसभा में तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने बिहार में का बा और फिर यूपी में का बा गाना गाकर धूम मचा दी थी। नेहा ने अपने गानों के जरिए पहले नीतीश कुमार और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान नेहा सिंह राठौर को गाने के जरिए जवाब दिया था मैथिली ठाकुर ने जो खुद एक लोक गायिका हैं। नेहा के का बा के जवाब में मैथिली का ई बा काफी चर्चित हुआ था।

अब बनी यूपी की बहू- दोनों की सुरीली जुगलबंदी मीडिया में खूब छाई रहती थी। बहरहाल नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गई है। नेहा अपनी शादी में खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर अपनी शादी तामझाम से दूर रखना चाहती थी इसलिए शादी लखनऊ में रखी गई।