पावर कारपोरेशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करें - निदेशक।

कॉरपोरेशन में 2805 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चल एवं अचल संपत्ति का विवरण ही नहीं दिया है। इसमें क्लास एक के 99 और क्लास दो के 231 अधिकारी शामिल हैं। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

पावर कारपोरेशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करें - निदेशक।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 27 मार्च।

कॉरपोरेशन में 2805 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चल एवं अचल संपत्ति का विवरण ही नहीं दिया है। इसमें क्लास एक के 99 और क्लास दो के 231 अधिकारी शामिल हैं। 

बिजली अधिकारी और कर्मचारी शासन के निशाने पर हैं। अफसरों और कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। कॉरपोरेशन ने सूची खंगाल ली है। सबसे ज्यादा 1216 मध्यांचल के हैं। दूसरे नंबर पर पूर्वांचल के हैं।

विद्युत पावर कॉरपोरेशन और निगमों में कार्यरत 2805 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 23 मार्च तक अपनी वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। 

इसमें सर्वाधिक 1216 मध्यांचल और 889 पूर्वांचल के हैं। सभी निगमों के 99 क्लास वन अफसर हैं। 

अब विभाग ब्यौरा नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। प्रदेश भर में हुई बिजली हड़ताल के बाद कॉरपोरेशन ने इंजीनियरों एव अन्य अफसरों की संपत्ति की जांच कराने की रणनीति तैयार की है।

इस बीच चल -अचल संपत्ति का विवरण खंगाला गया तो रिपोर्ट चौकाने वाली मिली। कॉरपोरेशन में 2805 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चल एवं अचल संपत्ति का विवरण ही नहीं दिया है। इसमें क्लास एक के 99 और क्लास दो के 231 अधिकारी शामिल हैं। 

इसी तरह क्लास तीन के 1853, क्लास चार के 622 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। 

निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) ने निगमों को निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल अपनी चल -अचल संपत्ति का विवरण इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करें। 

उन्होंने चेतावनी भी दी है कि विवरण नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सूत्रों का कहना है कि कॉरपोरेशन विवरण नहीं देने वालों पर शक जाहिर कर रहा है। ऐसे अफसरों के खिलाफ 31 मार्च के बाद कार्रवाई शुरू होना तय है।