समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार के पांच लोगों के ख़िलाफ़ उनकी बहू ने एफ आई आर कराया।

मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राजधानी के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार के पांच लोगों के ख़िलाफ़ उनकी बहू ने एफ आई आर कराया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 18 अक्टूबर।

मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राजधानी के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

बहू दीपांजना चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के बेटे अखिलेश कुमार चौधरी के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। 

शादी के कुछ समय बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि 9 फरवरी को जब वे ससुराल में थीं तो पति और सास-ससुर ने उन्हें मारा-पीटा। उनको छोटे बेटे अभ्युदय चौधरी के साथ लखनऊ भेज दिया गया। 

तहरीर में उन्होंने यह भी कहा है कि वे शादी व परिवार बचाने के लिए ससुराल आईं। आरोप लगाया है कि बीते मई माह में उन्हें धमकी दी जाने लगी कि पुलिस से शिकायत करोगी तो बड़े बेटे अरुणोदय चौधरी को कभी नहीं देख पाओगी। 

तहरीर के आधार पर आशियाना थाने में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी उर्मिला चौधरी, पुत्र अखिलेश चौधरी, जगदंबा चौधरी व अवधेश चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला पांच माह पहले का है। बहू लखनऊ में रहना चाहती है। उसे लेने के लिए पुत्र अखिलेश बार-बार लखनऊ जाता था, परंतु वह आने को तैयार नहीं है। 

मामला पुत्र और बहू के बीच का है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप निराधार है। मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन जांच के बाद सभी आरोप झूठे पाए जाएंगे।