साइबर अपराधियों ने राजधानी के तीन लोगों के खाते से 21.54 लाख उड़ाए।

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 21.54 लाख की चपत लगा दी। पीड़ितों ने गाजीपुर और गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

साइबर अपराधियों ने राजधानी के तीन लोगों के खाते से 21.54 लाख उड़ाए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 11 अगस्त

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 21.54 लाख की चपत लगा दी। पीड़ितों ने गाजीपुर और गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है।

गाजीपुर के संजय गांधी पुरम निवासी चंद्रज त्रिपाठी का बचत खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंदिरानगर शाखा में है। उनके अनुसार, साइबर जालसाज ने उनके खाते से 21.28 लाख रुपये पार कर दिए।

पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई, जब उसने पासबुक अपडेट कराई। बैंक में शिकायत करने के बाद पीड़ित चंद्रज त्रिपाठी ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

इंदिरानगर के उजाला अपार्टमेंट निवासी एनके चौधरी का बचत खाता बैंक ऑफ इंडिया में है। 

उन्होंने बताया कि फ्रिज में दिक्कत होने पर नेट से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल की तो जालसाज ने बातों में फंसाकर खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए।

इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट निवासी ऋषभ गुप्ता के अनुसार, उनके ओला मनी पोस्टपेड खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसका मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई।