गुड्डू मुस्लिम आगे आगे, यूपी पुलिस पीछे पीछे।

उमेश हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। पुलिस की टीम उसके पीछे पीछे है। गुड्डू मुस्लिम के ओडिशा के बारगढ़ शहर में रुकने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

गुड्डू मुस्लिम आगे आगे, यूपी पुलिस पीछे पीछे।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 25 अप्रैल।

उमेश हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंच गया। पुलिस की टीम उसके पीछे पीछे है। गुड्डू मुस्लिम के ओडिशा के बारगढ़ शहर में रुकने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी।

पुलिस ने वहां राजा खान नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। अब पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ पहुंच गई है, जहां उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

उमेश हत्याकांड में असद और गुलाम के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अब गुड्डू मुस्लिम ही पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ है। 

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू लगातार ठिकाने बदल रहा है। 

अब तक मेरठ, अजमेर, झांसी, नासिक, पूणे और ओडिशा के बारगढ़ इलाकों में उसके ठहरने की पुष्ट सूचना पुलिस को मिली है। इन सभी जगहों पर पुलिस पहुंची भी लेकिन गुड्डू तब तक निकल चुका था। अब पुलिस को उसके छत्तीसगढ़ भाग जाने की सूचना मिली है।

पुलिस की एक टीम उसके पीछे पीछे है। ओडिशा के बारगढ़ में पुलिस की टीम ने राजा खान नाम के शख्स से पूछताछ की थी। गुड्डू के बारे में पुलिस को काफी जानकारियां मिलीं। इस बीच उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली है। राजा खान की ही सूचना के आधार पर पुलिस छत्तीसगढ़ में दबिश दे रही है।