राजधानी में पहचान छिपाकर हिन्दू महिला को फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी गिरफ्तार।

मड़ियांव इलाके में मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू महिला को फंसाया, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

राजधानी में पहचान छिपाकर हिन्दू महिला को फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी गिरफ्तार।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता, ग्लोबल भारत न्यूज 

लखनऊ, 9 नवम्बर।

मड़ियांव इलाके में मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू महिला को फंसाया, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।

बाद में युवक के गैर संप्रदाय का होने की बात पता चली तो महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने पीड़िता को जबरन मीट खिलाकर बच्चों के साथ धर्मांतरण करने का दबाव बनाते हुए पाकिस्तान ले जाने की बात कही। 

मामले में पीड़िता ने आरोपी, उसके बहनोई और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। 

सीतापुर की एक महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला कुछ माह पहले लखनऊ आई और मड़ियांव इलाके में रहने लगी। यहां किराये का कमरा तलाशने के दौरान उसकी मुलाकात एक पेट्रोल पंप कर्मचारी मोहम्मद हसन से हुई। 

हसन ने महिला का मोबाइल नंबर अपने साथी मोहम्मद मजहर को दे दिया। मजहर ने राहुल बनकर महिला को फोन किया और कमरा दिलाने की बात कही। 

यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और उसने महिला को प्यार के जाल में फंसा शादी करने की बात कही। 

इस बीच पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बल पर महिला का शारीरिक रूप से शोषण करने लगा।

कुछ वक्त गुजर जाने के बाद आरोपी की असलियत पता चली तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। यही नहीं उसने महिला पर उसके बच्चों का धर्म बदलकर पासपोर्ट व वीजा बनवाकर पाकिस्तान चलकर रहने की बात कही। 

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता, उसके बच्चों व पति को जान से मारने की धमकी दी। 

परेशान होकर पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी मजहर, उसके बहनोई कासिम और दोस्त मोहम्मद हसन के खिलाफ 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021' की धारा 3, 4 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। 

एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी मजहर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि वह रायबरेली जनपद में बिरयानी की दुकान चलता है।