गर्मी की छुट्टी में अपने घर लखनऊ आई छात्रा लापता।

छात्रा वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में कक्षा दस में पढ़ती है। परीक्षा देकर घर आई थी। कुछ सामान लेने बाजार गई थी। परिजनों ने उसी इलाके के चार नाबालिगों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

गर्मी की छुट्टी में अपने घर लखनऊ आई छात्रा लापता।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 22 मई।

छात्रा वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में कक्षा दस में पढ़ती है। परीक्षा देकर घर आई थी। कुछ सामान लेने बाजार गई थी। परिजनों ने उसी इलाके के चार नाबालिगों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

दुबग्गा की रहने वाली दसवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दुबग्गा में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा राजस्थान के वनस्थली कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। वहीं गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। परीक्षा के बाद गर्मियों की छुट्टी में अपने घर आई हुई थी।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे छात्रा परिजनों से यह कहकर गई थी कि बाजार कुछ सामान लेने जा रही है। छात्रा के काफी देर तक घर वापस न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।

परिवारीजनों ने चार नाबालिगों पर छात्रा को अपहरण कर कहीं छुपाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, छात्रा की लोकेशन शनिवार को दिल्ली में मिली थी। पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची तो रविवार को उसकी लोकेशन पटना दिख रही थी। 

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की लोकेशन लगातार बदल रही है। वह एक आरोपी से इंस्टाग्राम पर चैट कर रही है। इसके चलते उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। 

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि सभी नाबालिग इलाके के ही रहने वाले हैं और छात्रा के सम्पर्क में हैं। काफी पूछताछ के बाद परिजनों ने एक नाबालिग से छात्रा की दोस्ती की बात बताई है। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।