भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 26 दिसम्बर।

इस अवसर पर युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर एवम् अटल जी की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती खर्कवाल ने कहा कि स्व० अटल बिहारी वाजपेई को हम न केवल एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में बल्कि एक उद्भट विद्वान साहित्यकार के रूप में भी याद करते हैं।

इसके बाद कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें 15 कवियों ने अपनी रचनाएं अटल जी पर प्रस्तुत की। 

खचाखच भरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। काव्यात्मक प्रस्तुतियों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप श्री आर० के० शुक्ल ने विशिष्ट अतिथियों को  "अटल अनन्य सहयोगी सम्मान" से सम्मानित किया। उन्होंने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।