डिजिटल फ्राड में इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर से 35.74 लाख की ठगी।

राजधानी लखनऊ में इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर नवीन चंद्र जोशी को 28 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट बनाते हुए 35.74 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज


डिजिटल फ्राड में इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर से 35.74 लाख की ठगी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 1 जून।

राजधानी लखनऊ में इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर नवीन चंद्र जोशी को 28 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट बनाते हुए 35.74 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित के अनुसार, जालसाजों ने खुद को दिल्ली पुलिस का डीसीपी और हेड कांस्टेबल बताकर झांसे में लिया। फिर बैंक खाते में गैर कानूनी लेनदेन के मामले में गिरफ्तारी का भय दिखाकर रकम ऐंठ ली। 

उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-4 निवासी नवीन चंद्र के मुताबिक, बीती 27 मई को सुबह नौ बजे उनके पास अंजान कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन का हेड कांस्टेबल संजय शर्मा बताया।

उसने कहा कि आपके नाम से लाजपत नगर के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में खाता है। इससे 25 लाख का गैरकानूनी लेनदेन हुआ है। इसके चलते आज से दिल्ली साइबर सेल आप से पूछताछ और जांच करेगी। 

नवीन चंद्र के मुताबिक, आरोपी ने सहयोग न देने पर गिरफ्तार करने की बात कही तो वे सहम गए। इसके बाद जालसाज के कहने पर उन्होंने खुद को एक कमरे में जाकर बंद कर लिया। इस दौरान उनसे 35.74 लाख रुपए डिजिटल ट्रांजैक्शन में वसूले गए।