सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत नंदन ओझा को क्षेत्रीय दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड का सदस्य नामित किया गया।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मंत्री और विभिन्न मजदूर संगठनों में पदाधिकारी हेमंत नंदन ओझा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन क्षेत्रीय दातोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड  का सदस्य बनाया गया है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत नंदन ओझा को क्षेत्रीय दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड  का सदस्य नामित किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 7 दिसम्बर

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मंत्री और विभिन्न मजदूर संगठनों में पदाधिकारी हेमंत नंदन ओझा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन क्षेत्रीय दातोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड  का सदस्य बनाया गया है।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस और विभिन्न मजदूर संगठनों ने सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत नंदन ओझा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन 'क्षेत्रीय दातोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड'  का सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है।  

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रमिकों के अधिकार एवं कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है। 

नई सलाहकार समिति के गठन के बाद प्रथम और क्षेत्रीय सलाहकार समिति की 78 वीं बैठक आगामी 22 दिसंबर को बुलाई गई है। 

उक्त क्षेत्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद लखनऊ के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय  प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी हैं।

मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बैंक कर्मियों के नेता नरेंद्र प्रसाद मिश्रा, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला मंत्री रामसूरत, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक यूनियन के जिला अध्यक्ष आर डी यादव, जिला मंत्री राघवेंद्र कुमार मिश्रा, पल्लेदार मजदूर यूनियन के मंत्री महेश सरोज आदि हैं।