एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर दो संदिग्धों को दबोचा।

सहारनपुर में देवबंद से एटीएस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों यहां कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर दो संदिग्धों को दबोचा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 12 अक्टूबर।

सहारनपुर में देवबंद से एटीएस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों यहां कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है।

बुधवार को देवबंद एटीएस ने मदीना कालोनी के एक मकान पर छापा मारा। जहां से दो संदिग्धों को दबोचा। दोनों संदिग्धों को देवबंद कार्यालय ले जाया गया। 

दोनों के पास से एटीएस को एक लैपटॉप, दो मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड मिले हैं। सभी दस्तावेज भारत के बने हुए हैं। 

दोनों कई साल से देवबंद में रह रहे थे। एटीएस ने दोनों के मोबाइल चेक किए तो एक युवक के मोबाइल में पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन के कई सदस्यों से बातचीत का साक्ष्य मिला है। 

अभी तक एटीएस ने इस मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की है। जांच शुरू कर दी गई है।

देवबंद एटीएस को लखनऊ एटीएस से सूचना मिली थी कि देवबंद की मदीना कालोनी में दो बांग्लादेशी युवक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे हैं। इसी सूचना पर दोनों को पकड़ लिया गया।